भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में सफर समाप्त हो गया है। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु को जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के हाथों सीधे गेमों में 20-22, 12-22 से करारी हार झेलनी पड़ी। पहले गेम में कड़ी टक्कर देने के बाद सिंधु दूसरे गेम में पूरी तरह अपनी लय खो बैठीं और मुकाबला गंवा दिया। इस जीत के साथ ही टॉप सीड अकाने यामागुची ने बीडब्ल्यूएफ (BWF) टूर पर लगातार अपने चौथे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पिछले दो साल से खराब फॉर्म और चोट से जूझने के बाद वापसी की कोशिशों में जुटीं सिंधु का इस साल का पहला खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। फीफा वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम का सामान चोरी फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम के साथ एक बड़ी घटना हो गई है। टीम के कैनसस सिटी पहुंचने से पहले ही उनके ट्रेनिंग इक्विपमेंट (सामान) चोरी हो गए हैं। लोकल पुलिस ने पुष्टि की है कि जिस गाड़ी में टीम का गियर और जरूरी सामान ले जाया जा रहा था, उसे तोड़कर चोरी की गई है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सामान में फुटबॉल और खिलाड़ियों के बूट्स (जूते) भी शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब सामान को फ्लोरिडा के प्री-टूर्नामेंट कैंप से कैनसस सिटी के स्वोप सॉकर विलेज (ट्रेनिंग बेस) ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
