सर्बिया के नोवी साद में चल रहे वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में भारत के राहुल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। राहुल शर्मा ने इस प्रतियोगिता में न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी जा रही है। नोवी साद में भारत का दबदबा वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का आयोजन सर्बिया के नोवी साद शहर में किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहुल शर्मा ने अपनी सटीक निशानेबाजी से भारत का मान बढ़ाया है। राहुल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया है।
